पंजाबः पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर, निगला जहर, देखें वीडियो

पिंजौर: नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी के सेक्टर-30 स्थित एक घर में  व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के गले में गहरा जख्म आया है और उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी है।जानकारी के मुताबिक संतराम और विद्या देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से में आए संतराम ने विद्या के गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

संतराम 39 वर्ष का था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के मुताबिक संतराम शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था। जब पैसे नहीं मिलते थे तो लड़ाई-झगड़ा करता था। वह परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर ,जिसे वे खुद ही बना रहे थे, वहीं रहता था। शाम को जब संतराम की बेटी घर आई तो उसने देखा कि मम्मी के गले पर तेजधार हथियार से मारा गया है। संतराम ने  शराब पीकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विद्या का सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *