पंजाबः इस इलाके में चली गोली, फाइनेंस कंपनी के कर्मी से नगदी छीन लुटेरे फरार

अमृतसरः चोगांवा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना लोपोके के अधीन आते गांव बोपराय खुर्द में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्तौल के बल पर हजारों रुपए छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में कमल कुमार निवासी मोहल्ला बोहड़ां वाली निवासी ने बताया कि वह नारायणगढ़ छेहरटा की एक फाइनेस कंपनी में रिकवरी वर्कर के तौर पर काम करता है। वह गांव छि़डन से रिकवरी के पैसे लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर अड्डा के बैंक में जमा कराने के लिए गया था।

बैंक बंद होने के कारण वह गांव खुरमानिया से गांव बोपाराय खुर्द जा रहा था, रास्ते में दो युवकों ने अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए और उसकी मोटरसाइकिल के आगे रोक दी। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल से फायर कर उससे हजारों रुपये से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन व मेरा पर्स छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में लोपोके थाने में उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *