पंजाबः Gun Point पर हुई लूट के मामले में पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार  

लुधियानाः पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों का ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। बेखौफ लुटेरे रोजाना घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके से सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर व्यक्ति से मोबाइल और ATM कार्ड छीनकर ले गए। पीड़ित ने कहाकि कुछ देर बाद उसे मैसेज आया है कि उसके अकाउंट से 2.64 लाख रुपए निकल लिए गए। हालांकि इस मामले को काफी दिन हो गए है, लेकिन पीड़ित का कहना है कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पीड़ित इकरम उल्ल अंसारी ने कहाकि यह पैसे उसने अपनी बहन की शादी के लिए रखे थे। इकरम उल्ल अंसारी ने कहा कि वह 21 दिन से लगातार थाना दरेसी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वह एक होजरी में सिलाई का काम करता है। 16 नवंबर की रात को वह साइकिल पर अपने घर पंजाबी बाग जा रहा था। बाइक सवार 3 युवकों ने फैक्ट्री से कुछ दूरी पर एक खाली प्लाट के पास उसे घेर लिया। हमलावरों ने उसे दात और पिस्तौल दिखाकर डराया। उन्होंने उसकी जेब से मोबाइल और एटीएम कार्ड निकाल लिया। उसने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत थाना दरेसी में दी थी।

पुलिस ने सिर्फ एक बार मौके पर जाकर वारदात वाली जगह देख खानापूर्ति की। अंसारी ने बताया कि उसने खुद ही अपने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपियों की कई जगह से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई और पुलिस को दी। उनकी बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। रोजाना उसके थाने में चक्कर लग रहे है। पिछले 21 दिनों से वह काम पर भी नहीं गया। एसीपी सुमित सूद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित से बात कर जल्द उसकी शिकायत का समाधान कराया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *