कंटेनर से टकराई Nainital से लौट रहे 4 दोस्तों की कार, 2 युवतियों की मौत

Written by

in

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दरअसल, नैनीताल से लौट रहे कार सवार 4 दोस्तों को एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार लॉक हो जाने के कारण कार में सवार चारों दोस्त काफी देर तक तड़पते रहे। वहीं दुर्घटना में 2 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नैनीताल से घर लौट रहे 4 लोगों की कार मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र में सीमेंट पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 18 वर्षीय सिमरन और 25 वर्षीय शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल और संजू गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह भयानक हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे हुआ।

जब कार सवार लोग घटनास्थल से दिल्ली जाने के लिए कार मोड़ रहे थे, तो अचानक एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि गूगल मैप के जरिए दिल्ली जाने की कोशिश में कार चालक ने मुरादाबाद बाईपास की तरफ मुड़ते समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई और जोरदार टक्कर हो गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *