डीपीआरओ में वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को

ऊना/ सुशील पंडित: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मीना बेदी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी के लिए निविदाएं 20 दिसम्बर दोपहर 12 बजे तक सील बंद लिफाफे में भेज सकते हैं जोकि उसी दिन जिला स्तरीय पराकरण कमेटी के सदस्यों के समक्ष दोहपर 1 बजे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक कार्यालय परिसर में गाड़ी का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी से पूर्व 10 हज़ार रूपये की धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें बोली आरंभ होने से पूर्व बता दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226059 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *