Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों के विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों के विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों के विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग गाड़ियों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से बोलैरो गाड़ी से 14 किलो चूरा पोस्त (15 बोरियां) मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने अड्डा थाबाल्के के पास नाकाबंदी की हुई थी।

जहां उनकी टीम ने बोलेरो नंबर PB09-Q-4590 और इनोवा PB08-DS-3994 को जमशेर-जंडयाला रोड की ओर तेजी से जाते देखा और तालाशी को लेकर उनकी टीम ने गाड़ी को रूकने का इशारा दिया। इस दौरान गाड़ी की तालाशी के दौरान गाड़ी में एक गाड़ी से 14 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की गई, जबकि दूसरी गाड़ी से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई। उनकी टीम ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर आते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों का लिंक गुजरात के साथ भी है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चूरा पोस्त कोरियर के जरिए विदेशों में भी सप्लाई की जा रही थी। आरोपियों की पहचान गुर अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव डोडे, फिल्लौर, देस राज पुत्र नछतर सिंह निवासी गांव धर्म सिंह, और दलेर सिंह उर्फ दलोरा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी धर्म गांव, मेहतपुर के रूप में हुई है। इसे तरह इनोवा चालक दलेर सिंह उर्फ दलोरा की गाड़ी से 20 किलो चूरा पोस्त (55 बोरियां) बरामद की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थाना सदर में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा नंबर 226 दिनांक 15.11.2024 धारा 15/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया और आरोपी गुरअवतार सिंह उर्फ ​​तारी, देस राज और दलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here