जालंधरः 2 किलो हेरोइन सहित BA का छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

मां-भाई के साथ मिलकर करता था नशे की सप्लाई

जालंधर, ENS: पंजाब में सरकार द्वारा भले ही युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अलग-अलग प्रयास किये जा रहे है। लेकिन इसके बावजूद युवा पीढ़ी अभी भी नशे की दलदल में फंसी हुई है। ऐसा ही एक मामला गांव लोहारा से सामने आया है, जहां पुलिस ने नाकेबंदी दौरान गाड़ी चालक को  रोककर उसकी तालाशी ली तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल युवक की गाड़ी से पुलिस को 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अध्यक्षता में सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान आफिसर एन्क्लेव से गांव लोहारा के पास मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने गाड़ी को रोककर तालाशी दौरान 2 किलो हेरोइन बरामद की। काबू किए गए युवक की पहचान पंकज कुमार निवासी टावर एन्क्लेव बडाला चौक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक बीए का छात्र है और आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी का पिता पहले तस्करी करता था। पिता की मौत के बाद मां जसविंदर कौर और भाई साहिल के साथ पंकज मिलकर हेरोइन तस्करी का धंधा करने लग पड़ा। बताया जा रहा हैकि युवक बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई करता है, जिससे पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *