जालंधरः बस स्टैंड के बाहर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया। जब किन्नर द्वारा मारपीट के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए किन्नर रविना ने बताया कि वह बस में चढ़कर सवारियों से चंदा मांग रही थी। इस दौरान बस में सवार 2 युवकों ने उसके साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया। जिसके बाद किन्नर ने जवाब में गालियां निकलानी शुरू कर दी। किन्नर ने आरोप लगाए है कि बस में सवार दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

इस दौरान किन्नर ने बस स्टैंड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर किन्नर ने बस रोक ली और बस ड्राइवर के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद बस स्टैंड के बाहर जाम लग गया। काफी देर तक हंगामा होता देख अन्य बस चालकों ने किन्नर को शांत करवाया। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक चले हंगामें के बाद पुलिस और अन्य बस चालकों ने उक्त बस को वहां से रवाना किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *