पंजाब: Municipal Corporation का चला पीला पंजा, देखें वीडियो

मोगा : नेशनल हाइवे 95 पर उस समय भारी हंगामा हो गया। जब मोगा नगर निगम की ओर से जीटी रोड पर खुले में बनी मीट-मछली मार्किट जो की नाजायज तौर पर बनी हुई थी। उस पर नगर निगम ने पीला पंजा चला दिया। यह सारी सरकारी जगह पर नाजायज मार्किट बनी हुई थी और जी टी रोड पर आने जाने वालों को ट्रैफिक की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था।

वही जब नगर निगम का पीला पंजा चलाया जा रहा था, तो उस समय एक दुकानदार की ओर से विरोध करते हुए अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की गई। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और आग लगाने से बचा लिया। वही वह दुकानदार बोल रहा था वह मरेगा। इस दौरान पूरी मार्किट पुलिस छावनी में तबदील हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *