पंजाबः पुलिस ने गौ तस्करी के ट्रक को किया काबू, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः पंजाब में गौ तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 16 गायों के ट्रक को कब्जे में लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुजानपुर पुलिस ने बताया कि माधोपुर के नजदीक नाके के दौरान जम्मू-कश्मीर में तस्करी के लिए ले जा रहे ट्रक को उन्होंने कब्जे में लिया है।


सुजानपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रकाश ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में तस्करी कर ले जाई जा रही गायों को पकड़ा है। उन्होंने कहा नाके पर चैकिंग के लिए ट्रक को रोका गया था, इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला। जांच के दौरान ट्रक से जम्मू-कश्मीर ले जाई जा रही 16 गायें बरामद की गईं। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *