अम्ब पुलिस ने चिट्टे सहित 2 पकड़े

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में नाके के दौरान दो युवकों को 16.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में सेंटर नाकाबंदी कर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक कार संख्या (एचपी 74 ए 5738)को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे कार की जांच के दौरान कर के डैशबोर्ड से 16.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान शिवम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव कैहडरू तहसील व जिला हमीरपुर तथा गौरव जीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी मकान नंबर 206 प्रताप नगर तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं आरोपित युवकों को अदालत में पेश किया गया।माननीय न्यायालय से पांच दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमें आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि यह चिट्ठा कहां से लाया गया और कहां बेचा जाना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *