महाविद्यालय ऊना के अभिभावक अध्यापक संघ की बैठक संपन्न

ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अभिभावक अध्यापक संघ (पीटीए) की बैठक संघ के अध्यक्ष तीरथ राज की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। महाविद्यालय पीटीए के सचिव डॉ बलविंदर सिंह राणा ने बताया कि इस बैठक में एक नई परंपरा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत विद्यार्थी अनुदान योजना “अरुणोदय” की शुरुआत नये सत्र से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस योजना के तहत महाविद्यालय के सर्वोत्कृष्ट छात्र को प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस बैठक में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल, अन्य पीटीए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस अरुणोदय छात्रवृत्ति योजना पर अपनी सहमति प्रदान की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *