Jalandhar News: Delivery Boy के Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में थाना महितपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 31 मार्च की रात 19 वर्षीय राजवीर डेविट पुत्र चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर का कत्ल हुआ था। जिसका शव पुलिस ने खेतों से बरामद किया था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और थाना महितपुर के मुख्य अधिकारी एस.आई. लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि Hot and Crusty रेस्टोरेंट में डिलीवरी का काम करता राजवीर डेविट बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया।  परिवार और गांववासियों ने राजवीर की तलाश शुरू की।

इस दौरान महितपुर से हरिपुर जाने वाली लिंक रोड के पास रकबा महितपुर के गेहूं के खेत में सड़क के करीब राजवीर डेविट का मृतक शरीर देखा गया, जिसका गला तेजधार हथियार से काटा गया था। घटना स्थल पर बुलेट मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। जिसके बाद परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज करते हुए, पुलिस ने बारीकी से जांच की। जांच के दौरान युवराज सिंह उर्फ ​​युवी पुत्र दिलबाग सिंह निवासी संगोवाल थाना मेहतपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी से पूछताछ के बाद घटना स्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल सहित आरोपियों द्वारा कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड जेल लुधियाना भेज दिया था। जिससे पूछताछ के बाद एक आरोपी को नामजद किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने युवराज को गिरफ्तार किया है। इसी आरोपी ने नाबालिग के साथ मिलकर घटना की प्लानिंग बनाई थी। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *