घर से मिले पिता सहित 2 बच्चों के शव, इलाके में दहशत का माहौल

Written by

in

मऊगंजः जिले के गडरा गांव के एक घर में 3 शव मिले हैं। घटना की जानकारी तब लगी जब पड़ोसियों को बदबू आने शुरू हुई जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट खोलकर अंदर गई तो 3 शव फंदे से झूल रहे थे। कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी भी मौके पर पहुंचे। शवों की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी देते हुए रीवा आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि औसेरी साकेत के घर से बदबू आ रही थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी से औसेरी का अक्सर विवाद होते रहता था। इस कारण वह तनाव में रहता था। घर के अंदर औसेरी, बेटी मीनाक्षी (11) और बेटे अमन (8) का शव मिला है। पड़ोसियों ने बताया, आज सुबह से घर से बदबू आ रही थी। खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रीवा से फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *