जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में दोस्त ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला के बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में आज प्रेस वार्ता के दौरान ढिल्लों ब्रदर्स के दोस्त ने कई खुलासे किए। इस दौरान मानवजीत और जश्नबीर के दोस्त मानवदीप सिंह ने बर्खास्त एसएचओ नवदीप सिंह के करीबियों पर समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पिछले काफी दिनों से उन्हें राजीनामा करने को लेकर कॉल्स आ रही हैं। वहीं, इस मामले में नवदीप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। कल इस मामले में सुनवाई होगी।

मानवदीप सिंह उप्पल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस केस में सही से जांच नहीं कर ही है। इसलिए मामले की जांच पंजाब पुलिस के अलावा किसी एजेंसी ने करवाई जाए। पंजाब पुलिस केस को सिर्फ घुमाने का काम कर रही है। पुलिस अपने अधिकारियों को बचाने में जुटी हुई है। अगर पुलिस केस में कुछ नहीं करेगी तो आरोपियों को अपने आप जमानत मिल जाएगी। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच किसी एजेंसी से करवाई जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *