पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, 4 की मौ’त 28 घायल, मुठभेड़ जारी

खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ है। इस अटैक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग जख्मी हुए हैं। यह हमला आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किया है। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

बताया गया कि विस्फोटक पहने कई आतंकवादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए और वहां खुद को बम से उड़ा लिया। आतंकियों ने खुद को बम से उड़ाने से पहले पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के ही आतंववादी संगठन तहरीक ए जिंद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने जिस पुलिस चौकी को निशाना बनाया, वह अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *