जालंधरः आप MLA Sheetal Angural के खिलाफ चल रहे केस को लेकर आया कोर्ट का फैसला

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आप विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ कोर्ट में कोराना काल के दौरान चल रहे केस में बड़ी राहत मिली है। दरअसल, आज आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने आप विधायक शीतल अंगुराल को बरी कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार द्वारा उन पर झूठा केस दर्ज करवा गया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा था कि उन्हें इस मामले में इंसाफ मिलेगा। जोकि काफी समय तक चले इस केस को लेकर आज उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिल गया। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने इस केस में उन्हें बरी कर दिया है। बता दें कि कोरोना काल में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मोहल्ला कोट सदीक में गोला नाम के व्यक्ति के घर पर रेड कर शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस ने करीब 2 लाख 595 रुपए कैश मिला था।

इस केस में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे। केस में पुलिस ने शीतल अंगुराल समेत, न्यू मॉडल हाउस का बलदेव राज, ईश्वर नगर का विवेक महाजन व कपिल कुमार मोंटी, लाजपत नगर स्थित गंगा अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता अतुल, जीटीबी एवेन्यू का दीपक दीपा, राजा गार्डन कॉलोनी का सुखप्रीत सिंह, रामेश्वर कॉलोनी का नवीन महाजन, विरदी कॉलोनी का अजय वर्मा और बीटी कॉलोनी का कीर्ति गोस्वामी को आरोपी बनाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *