अज्ञात श’व मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया मामला कल्याण तालुका के कंबा गांव का है। यहां सोमवार शाम को कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्हें वहां एक शख्स का शव पड़ा दिखा। उसके शरीर पर गहरे घाव थे  मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव 30 से 35 साल उम्र के शख्स का है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

उसके पास से कोई भी ऐसा सामान नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान की जा सकेइसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। क्योंकि शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान दिखे। उसके शरीर पर काफी जख्म भी थे। ऐसा लग रहा था जैसे हत्या से पहले शख्स को मारा-पीटा गया है। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *