टाहलीवाल में शैलर मालिक उद्योगपति ने कामगार को मारी गोली, मौत, आरोपी गिरफ्तार

ऊना /सुशील पंडित : ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योगपति ने अपने शैलर में काम करने वाले कामगार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कामगार की हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते  हुए पंजाब के अजौली स्थित नंगल फ्लाईओवर के नीचे से शव को गाड़ी समेत बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात उद्योगपति संत प्रकाश ने कामगार हरिनंदन पुत्र लक्ष्मी राम, गांव कुंडलपुर जिला बेतिया, बिहार के साथ मामूली कहा-सुनी के बाद उसे गोली मार दी।जिस से उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी हरोली मोहन रावत, पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने मौके का मुआयना करते हुए फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जमा किए हैं। जवकि आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *