विदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ’त

12 साल पहले गया था विदेश

कपूरथलाः जिले के युवक की आस्ट्रेलिया में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि 12 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटेल नगर कॉलोनी निवासी रमनदीप घुम्मन के रूप में हुई है। मृतक रमनदीप घुम्मन के भाई प्रभ घुम्मन ने बताया कि उनका बड़ा भाई पिछले 12 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रह रहा था। जिनका बीती रात उनकी कार से एक्सीडेंट हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मामले की जांच ऑस्ट्रेलियाई पुलिस कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *