Punjab News: पहले दिन स्कूल गई नर्सरी की बच्ची हुई लापता, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के जमालपुर थाने के अधीन आते भामिया गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती 8 वर्षीय निशा संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से लापता हो गई। जिसको लेकर स्कूल प्रशासन के उस समय हाथ पांव फूल गए जब बच्ची के परिजन उसे छुट्टी के टाइम स्कूल में लेने के लिए आए। इस दौरान बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं मीडिया से बात करते हुए बच्ची की माता ने बताया कि उसकी बच्ची स्कूल से लापता हो गई। इस दौरान जब उसने स्कूल प्रशासन से बात की तो उन्होंने कहा कि मिल जाएगी।

महिला का कहना है कि आज पहले दिन ही वह स्कूल आई थी। दोपहर 12 बजे जब वह बच्ची को लेने के लिए आई तो स्कूल में बच्ची मौजूद नहीं थी। हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि वह पहले भी बच्ची स्कूल से चली जाती थी। लेकिन दूसरी ओर महिला ने कहा कि आज उसका स्कूल का पहला ही दिन था। इस दौरान महिला ने बच्ची को ढूंढने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं पिता लाला यादव ने कहा कि बच्ची को लापता हुए 4 से 5 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ नहीं पता चला। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा बच्ची तालाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *