जालंधरः नशीली गोलियों और हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां के बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ रोलू निवासी गांव कटियाना, थाना आदमपुर और गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना आदमपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत व नाकेबंदी के दौरान हरीपुर मोड़ पर आदमपुर के पास पुलिस ने दोनों को दबोच कर उनके क़ब्ज़े से 10 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में मौजूद और सदस्यों के बारे में पता चल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *