जालंधर: व्यक्ति पर लगे ठगी के आरोप, घर पहुंचे लेनदार, हुआ हंगामा, देखे Live

जालंधर (ENS) : महानगर के काला संघिया रोड पर चर्च कलोनी में लाखो रुपयों की ठगी को लेकर हंगामा होने  का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगी 27 लाख का घर 35 में दिलवाने को लेकर इस ठगी की शुरुआत हुई थी। अजित नगर के रहने वाले बबलू और उसके परिवार ने बताया कि 3 स्टार कलोनी में मकान दिलवाने को लेकर विजय मनचंदा को 10 लाख रुपए दिय थे। 

पैसे लेकर विजय उनको टाल मटोल करता रहा। जिससे परेशान होकर जब वह प्रॉपर्टी डीलर के पास गए तो उसने बताया कि इस कलोनी में उनके नाम पर मकान नहीं है और न ही ऐसी कोई बात उससे हुई है।  बबलू ने आज विजय का घर ढूंढ कर परिवार सहित हंगामा किया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया , लेकिन विजय घर पर नहीं था।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *