दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने घोटालों को न भूलें अनुराग: रायजादा

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से कांग्रेस नेताओं पर दिए गए बयान को ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने निंदनीय करार दिया है। शुक्रवार को ऊना से जारी ब्यान में रायजादा ने कहा कि वक्फ बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर वक्फ की जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं, जो कि निराधार हैं। रायजादा ने कहा कि भाजपा का पुराना रिवाज किसी पर भी इल्जाम लगाकर बदनाम करना है, इसमें अनुराग ठाकुर भी पुरी तरह से निपुण हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अनुराग ठाकुर को लोकसभा में हिमाचल के हितों की परैवी के लिए भेजा था, लेकिन अनुराग ठाकुर अपना ज्यादातर समय कांग्रेस को कोसने में व्यर्थ कर रहे हैं। हिमाचल का केंद्र में फंसे लाने में कोई दिलचस्पी अनुराग ठाकुर नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को दूसरों पर इल्जाम लगाने से पहले अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ये न भूले कि उन व उनके पिता पर धर्मशाला में करोड़ो रुपये जमीन घोटाले के भी आरोप लगे हैं। पिता व पुत्र ने मिलकर तत्कालीन सरकार को 100 करोड़ का चूना लगाया था। जमीन स्टेडियम के लिए लीज पर ली थी और उसकी जगह रेस्टारेंट बनाया गया था।

रायजादा ने कहा कि हिमाचल में आई  आपदा के समय में भारी जानमाल का नुकसान हुआ, लेकिन भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कोई बाद केंद्र में नहीं उठाई। लोकसभा में प्रदेश के सांसद हिमाचल की बात रखने में नाकाम रहे। आपदा का पैसा तक दिलवाने में नाकाम रहे। अनुराग ठाकुर मंत्री नहीं बन पाए हैं, इसलिए शायद  वह कांग्रेस के बड़े नेताओं पर टिप्पणी कर सुर्खिया बटोरना चाह रहे हैं। अनुराग ठाकुर कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर जल्द माफी मांगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *