जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद्र निवासी गांव बलन्दपुर स्टार्क कालोनी मकसूदां के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह गश्त के दौरान गांव नूरपुर से गांव बुलन्दपुर  की तरफ जा रहे थे, जहां स्टार कालोनी में खड़ा आरोपी सुभाष चंद्र पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस उसे पकड़ कर फेंके हुए लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *