पंजाबः ई रिक्शा के शोरूम से बैटरीयां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड़ स्थित एक ई रिक्शा के शोरूम को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर शोरूम को दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और ई रिक्शा में लगने वाली बैटरीयां निकाल कर घटना स्थल से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के कर्मचारी देवराज ने बताया कि कल शाम साढ़े 6 बजे शोरूम बंद करके गए थे। आज सुबह जब शोरूम खोला तो देखा अंदर की दीवार को चोरो द्वारा तोड़ा गया था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 9-9 इंच की को दीवारों को तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए।

इस दौरान चोर वहां से लाखों की बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि देखने में लगता है कि चोरों ने आराम से करीब अड़ाई से तीन घंटे दो दीवारें तोड़ने में लगाए और उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर मौके पर थाना जमालपुर से आए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां चोरी हुई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *