जालंधरः Ghai Furniture के बाहर युवको में हुआ झगड़ा, चले तेजधार हथियार

जालंधर, ENS: घई फनीचर के बाहर दो पक्षों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टिवा पर सवार एक युवक जा रहा था। वहीं अन्य बाइक पर 2 युवक और लड़की जा रही थी। इस दौरान दोनों के वाहनों की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के पास तेजधार हथियार थे, जिसकी वह जांच कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *