Indian Navy ने जहाज हाईजैक करने की साजिश की नाकाम 

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में एक माल वाहक जहाज MV रुएन को हाईजैक होने से बचाया। इस जहाज पर 18 क्रू मेंबर थे और करीब 6 समुद्री लुटेरे जहाज को सोमालिया की ओर ले जा रहे थे। खतरे को भांपते हुए जहाज के कैप्टन ने UKMTO पोर्टल पर मैसेज छोड़ा कि जहाज मुसीबत में है। हाईजैक होने का डर है। 6 अज्ञात लोग हथियार लेकर हमारी ओर बढ़ रहे हैं। यह संदेश भारतीय नौसेना को मिला तो तुरंत एक्शन लेते हुए सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल वाहक जहाज को लोकेट करने और उसकी मदद करने के लिए रवाना किया गया।

यूरोपियन यूनियन और स्पेन भी जहाज की मदद के लिए आए, लेकिन भारतीय नौसेना का जहाज सबसे पहले मदद के लिए पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना को सबसे पहले मुसीबत में फंसे जहाज का मैसेज मिला था। जैसे ही मैसेज रिसीव हुआ, भारतीय नौसेना ने अदान की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को अलर्ट किया। माल वाहक जहाज को लोकेट किया गया।

इसके बाद घटनास्थल का हवाई सर्वे करके स्थिति का जायजा लिया गया। जैसे ही समुद्री लुटेरो को भारतीय नौसेना नजर आई तो वे भाग खड़े हुए। इसके बाद माल वाहक जहाज का भारतीय नौसेना के जवानों ने जायजा लिया। इस समय माल वाहक जहाज भारतीय नौसेना की निगरानी में अपने गंतव्य सोमालिया की ओर बढ़ रहा है। वहीं 2017 के बाद अरब सागर में हाईजैकिंग का यह दूसरा मामला सामने आया है। जैसे ही जहाज हाईजैक होने की खबर फैली तो ब्रिटेन ने इलाके से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *