पंजाब : खाद्य सुरक्षा टीम ने नकली पनीर की भारी खेप की बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुर : खाद्य सुरक्षा टीम ने पनीर के नाम पर जहर की बड़ी खेप पकड़ी गई है। होशियारपुर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह और उनकी टीम सुबह साढ़े 4 बजे ब्यास नदी के किनारे नोसिहरा पाटन में एक गाड़ी में क्विंटलों नकली पनीर बरामद किया।

इसके बाद फूड टीम ने 3 सैंपल लेकर खरड़ लेबोरेटरी में भेज दिए है। आरोपी यह नकली पनीर गुरदासपुर जिले से लाते थे। यह पनीर होशियारपुर जिले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के बजारों में भी बेचा जाता है। जिसमें राख और अन्य हानिकारक पदार्थ भरकर पनीर के रूप में बाजार में बेचने के लिए भेजा जा रहा था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीष सोदी, नरेश कुमार, मीडिया विंग से गुरविंदर शाने मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *