जालंधर का युवक विदेश में लापता, देखें वीडियो

जालंधर : पंजाब के जालंधर का युवक लंदन में लापता हो गया है। लापता युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया (23) के रूप में हुई है, जो ईस्ट लंदन में पढ़ने के लिए गया था। अंतिम बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था। 15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार जीएस भाटिया बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

विदेश में भी भाटिया के दोस्त उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। गुरशमन सिंह भाटिया के लापता होने के बाद जालंधर में परिवार चिंता में है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाटिया की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विदेश मंत्रालय से इसमें दखल देने की मांग रखी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारत में ब्रिटिश हाई कमिशन से भी गुरशमन सिंह की सही लोकेशन का पता लगा परिवार को सूचित करने का आग्रह किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *