तहमेहड़ा के बही मारपीट केस में क्रॉस पर्चा दर्ज

ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा थाना के अंतर्गत आते बही गांव में रविवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। सदाशिव मंदिर के निकट तलमेहड़ा कस्बे के बही गांव में लकड़ियां रखने को हुई मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बही गांव की रहने वाली निशा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही रहने वाले धर्म सिंह पुत्र धनी राम ,मंजीत ऊर्फ बीजू पुत्र धर्म सिंह, चंचला देवी पत्नी धर्म सिंह उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और आंगन में पड़ी लकड़ियों को उठाकर बाहर फेंकने लगे। जब उन्हें इस कार्य से रोका गया तो उन्होंने निशा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।  हालांकि पहले केस में आरोपी पक्ष भी थाने पहुंच गया और शिकायत दर्ज करवाई कि निशा देवी और उसके पुत्र हर्ष धीमान पुत्र नरेन्द्र कुमार ने उनके ऊपर हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत को मंजूर करते हुए दोनों के विरुद्ध ही मामला दर्ज कर दिया है। इस क्रॉस पर्चे के बाद इलाके में अब शांति का माहौल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *