खड्ड कॉलेज में एनएसएस व्लांटियर ने की पॉट पेंटिंग

शिवानी व नीलम ने झटका पहला स्थान
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा’ नशा मुक्ति अभियान” के तहत’ पोट पेंटिंग” प्रतियोगिता करवाई गई । यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती के निर्देशन में संपन्न हुई । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने कला का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी और नीलम, द्वितीय स्थान काजल और बेवी,  तृतीय स्थान शिवानी और मोहित ने हासिल किया । लवप्रीत, प्रिया व कंचन ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों कि इस कला की सराहना करते हुए कहा कि नशे की ओर बढ़ाया गया एक कदम पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद कर देता है । जिस तरह पॉट पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने आज नशे जैसी भयंकर लत से बचने के लिए संदेश दिया है वह सराहनीय है । प्रतियोगिता में रिया, अदिति, पूजा, आंचल, रितवी, अक्षिता, पुष्पेंद्र, साहिल, शिवम, सुनैना, पल्लवी, अखिल ने भी भाग लिया ।प्रोफेसर रविराज, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर लखबीर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *