जालंधरः वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ’त

जालंधर, ENS: कपूरथला रोड के नजदीक जालंधर कुंज के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश राजपूत के रूप में हुई है। मृतक के परिवार सदस्यों ने बताया कि वह कपड़े का काम करता है और वह देर रात काम से घर वापिस लौट रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि उन्हें किसी राहगीर का फोन आया कि कमलेश एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क पर पड़ा हुआ है।

जिसके बाद वह उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए और डाक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी तरफ मंड चौकी के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *