मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

रामपुरः मशहूर फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लेडी सिंघम दारोगा आज फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को गिरफ्तार करने पहुंची। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस जया प्रदा को गिरफ्तार करने पहुंची है। दरअसल, जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद एसपी रामपुर कोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गिरफ्तारी की मियाद आज खत्म हो गई थी, जिसके बाद दारोगा जया प्रदा के दिल्ली के आवास में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। जया प्रदा के आवास में ना मिलने के बाद उनके दफ्तर में नोटिस चस्पा दिया गया है।

बता दें कि  2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रामपुर में लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली जया प्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। पिछली कई तारीखों से जया प्रदा अदालत नहीं पहुंची है। इसको लेकर अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया था। इस वारंट के खिलाफ जया प्रदा के वकील ने सेशन कोर्ट में अपील करते हुए वारंट रिकॉल करने की प्रार्थना की थी। इसे सेशन कोर्ट ने नामंजूर कर दिया और निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखा। फिलहाल, जया प्रदा को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है और उनको अदालत में हाजिर होना ही होगा।

अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, जया प्रदा के विरुद्ध थाना स्वार और थाना केमरी में 2019 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले थे। जिसमें ट्रायल चल रहा था। पिछली तिथियों में पत्रावली 313 नियत थी। जया प्रदा माननीय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रही थी। इसमें न्यायालय के द्वारा एनबीडब्ल्यू पिछली तिथियों में जारी किया गया था।पिछली तिथि जो 11 दिसंबर नियत थी। उस पर जया प्रदा के अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट से आए थे। जब उनसे पूछा गया कि अब तक कितने एनबीडब्ल्यू जारी हो चुके हैं जयाप्रदा के खिलाफ। इस पर अभियोजन अधिकारी ने बताया, दो पत्रावली हैं और दोनों में लगभग चार बार जारी हुए हैं। एक में चार बार हुए हैं। पिछली तिथियां में एक में एक बार हुआ था और फिर वह रिकॉल हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *