Punjab News: बड़ा हादसा, नाले में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोज़पुरः जिले के गांव हस्ती वाला में बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से भरी गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की स्कूल बस नाले में गिर गई है। गनीमत यह रही इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

जिन्हें गांव वासियों की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 30 बच्चे सवार थे। घटना के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

चालक जग्गा सिंह ने बताया कि उसकी वैन में 30 बच्चे सवार थे। सुबह 7:00 बजे वह विभिन्न गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही नाले के पुल के ऊपर पहुंचा तो वैन का चक्का खुल गया और वैन सीधा पुल से नाले में जाकर गिरी। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चों को हल्की चोट लगी है। चालक ने कहा कि वह वैन को बहुत धीरे-धीरे चल रहा था इसलिए काफी बचाव हुआ है।

वहीं हादसे पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में सेम नाले में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों की मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। परमात्मा से सभी की कुशलता और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *