चलती Thar पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे

Written by

in

गोरखपुरः देर रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में थार सवार मां-बेटे बाल-बाल बच गए। थार सवार युवक ने कई किमी तक गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई। फायरिंग में गाड़ी के शीशे और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह बुलेट के निशान हैं। गाड़ी के पीछे बड़ा पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है- योगी सेवक। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

बेलघाट में बहादुरपुर के रहने वाले कारोबारी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि वह मां के साथ थार गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे। सोमवापुर को रात 8 बजे लिंक एक्सप्रेस-वे पर अचानक दो बाइक से आए 4 हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया। दो हमलावरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। पीछे बैठे 2 लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 5 राउंड गोली चली जो गाड़ी की विंडशील्ड और दरवाजे पर लगीं। बचने के लिए कई किमी तक गाड़ी दौड़ा दी। धीरज प्रताप ने गांव सोपाही के ही रहने वाले दुर्गेश सिंह पर हमले का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ मौके पर पहुंचे। थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में ले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *