जालंधरः 2 किलो अफीम के साथ महिला और व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्दशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने 2 किलो हेरोइन के साथ एक महिला और व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने पॉलटैक्निकल लाडोवाली रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दोनों पैदल आते हुए दिखाई दिए, जिनके हाथों में वजनदार लिफाफे थे।

इस दौरान दोनों नाका देखकर घबरा और पीछे मुड़ने लगे। जिसके बाद उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गांव पुंडरिया, बरेली, जुबेदा पत्नी लेट मुंशी खान निवासी गांव कोटला, नजदीक लंबा पिंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएक्स एक्ट के तहत मुकद्दमा नंबर 260 आईपीसी की धारा 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *