ऊना/सुशील पंडित : भदसाली गांव में मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ हरोली थाने में आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले करनैल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह जब वह नौकरी करने बैंक जा रहा था तब भरथरी मोड़ भदसाली के पास बलबीर सिंह पुत्र भजन सिंह और गुरप्रीत पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव भदसाली ने इसका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। जबकि भजन सिंह और गुरप्रीत सिंह ने भी पुलिस को यही कहानी बताई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 34 के तहत क्रॉस पर्चे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply