पंजाबः कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन हो सकती है बारिश

चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दी के इस सीजन में वीरवार को पहली बार पारा तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से पटियाला का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और बठिंडा का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0. 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का कहर आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। विभाग ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, शुक्रवार से तीन दिन के लिए पंजाब के ज्यादातर जिलों में घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान ज्यादा प्रभावित इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। वीरवार को अमृतसर और पठानकोट का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 4.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब का 6.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का 3.7, फिरोजपुर का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.1, पठानकोट का 21.0, जालंधर का 20.7, बठिंडा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *