राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती

नई दिल्‍ली : सरकार ने नया साल पर एक बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर खत्‍म होने से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों मे कमी कर दी है जिसके कारन गैस की कीमतों में भी गमी आई है। अब दिल्‍ली सहित देश के चारों महानगरों व अन्‍य शहरों में भी गैस सिलेंडर सस्‍ता मिलेगा। गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंडेन ने शुक्रवार 22 दिसंबर से सिलेंडर की कीमतें 39.50 रुपये घटा दी हैं। घटी हुई कीमत भी आज से ही लागू हो चुकी है।

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रुपये की कटौती की गई है और तेल कंपनियां अमूमन सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हर महीने की 1 तारीख को करती हैं। इस बार महीना समाप्‍त होने से पहले ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को घटा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *