पंजाबः सुबह सुबह डोली वाली कार सजाकर ले जा रहे व्यक्ति को मारी गोलियां, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, व्यक्ति डोली वाली कार को सजाकर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। जिसके स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जिसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह डोली वाली कार सजा कर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्तियो ने गोली मार दी।

वहीं जानकारी देते हुए कार चालक के दोस्त सोवित कुमार ने कहा के उसे नवदीप की कॉल आई कि उसे सिंघा वाला के पास किसी ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और उसे लेकर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आ गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। जांच अधिकारी इकबाल हुसैन ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी कार से बारात लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 2 व्यक्ति उसकी कार में बैठ गए और एक साथ में मोटर साइकिल पर चलने लगा। इस दौरान गांव सिंघा वाला के पास उन्होंने उसे गोली मार दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *