जालंधरः D-Mart के बाहर हुआ भारी हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित D Mart की पार्किंग को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। दरअसल, D Mart की पार्किंग में पिछले कुछ समय से कई लोगों के वाहन चोरी हो चुके हैं। इस दौरान कई लोगों ने D Mart की पार्किंग को लेकर सवाल भी खड़े किए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी वारदाते होने के बावजूद D Mart के संचालकों ने पार्किंग को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाए। जिसके चलते आज एक बार फिर से D Mart की पार्किंग से वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन चालक द्वारा D Mart के बाहर भारी हंगामा किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *