पंजाबः युवक की गोली मारकर ह’त्‍या के मामले में प्रदर्शन जारी, किया रोड जाम 

श्री मुक्तसर साहिबः गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने आज दूसरे दिन उदयकरण रोड पर धरना लगा दिया है। दरअसल, शुक्रवार को थाना सदर के बाहर धरना लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को जानबूझकर नहीं पकड़ रही। फरार आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जवाश इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने वालों को कड़ी सजा दी जाए।

वह तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक वह सभी आरोपियों को जेल में बंद नहीं देख लेते। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार भी तभी होगा जब आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि थाना सदर पुलिस ने मामले में नामजद मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल को तो घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर उससे वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल मैगजीन,कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली थी। लेकिन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए परिवार धरने पर बैठा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *