जालंधरः दिनदहाड़े दुकान मालिक का बुलेट चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला प्रताप बाग से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े गाबा बिल्डिंग मटेरियल के मालिक की बुलेट गली में खड़ी थी, जिसे लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि बुलेट उसने पापा परमिंदर सिंह गाबा के नाम पर है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बुलेट चोरी करने के लिए पहले वहां पास खड़े रेहड़े को साइड पर करता है।

उसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए आस पास देखता रहता है। जिसके कुछ देर बाद वह बुलेट पर बैठता है और धीरे से बुलेट को नकली चाबी लगाता है। इस घटना के बाद वह बुलेट लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोर स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान बुलेट चोरी होने से पहले गाड़ी में सवार व्यक्ति पीबी 11 एवाई 1117 गाड़ी लेकर फरार गया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *