ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय बंजार में अयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय मेगा कैंप का हुआ समापन। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना ने बंजार महाविद्यालय में 5 दिवसीय एनएसएस मेगा कैंप में भाग लिया। उन्होनें बताया कि कहा कि राज्य स्तरीय मेगा कैंप का आयोजन 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय बंजार ज़िला कुल्लू में हुआ । महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना ने बताया कि इन 5 दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा, ड्रिल, परेड और प्रत्येक महाविद्यालय के स्वयंसेवीयों से इंटरेस्ट करने का, संयुक्त तौर पर अनुशासन में रहने का,अपनी अपनी संस्कृति को जानने का और हर एक सत्र में नई-नई जानकारी प्राप्त करने व सीखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है और यकीनन हमारे लिए एक नया अनुभव था और समापन समारोह में हम सब को अपने अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान जो भी उन्हें नई बातें , नया अनुभव नया कार्य शैली सीखने को मिला उसे आगामी हमारे एनएसएस बंगाणा ईकाई के कार्यक्रमों में लागू करने की कोशिश करेंगे।
Leave a Reply