पंजाब : गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद, चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : नेशनल कॉलोनी भामियां में शनिवार देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला किया। हमले मे 3 लोग घायल हुए है। इस दौरान कार भी तोड़ दी गई। खून से लथपथ घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के संजय भारद्वाज ने कहा कि वह गाड़ी लेकर जा रहे थे, उनके पड़ोसी की गाड़ी ठीक से पार्क नहीं थी। जब उसने गाड़ी सही से पार्क करने के लिए कहा तो उन लोगों ने हमला कर दिया। उसी बेटी उसने छुड़ाने आई तो उन्होंने उसके हाथ पर तेजधार हथियार मारा।

दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बाहर पार्क की हुई थी। उसके रिश्तेदार आए हुए थे, उनकी गाड़ी भी घर के बाहर ही पार्क थी। आने-जाने वाला रास्ता बिल्कुल खाली था। पड़ोसी संजय जब गाड़ी लेकर निकला तो वह उसकी मां को गालियां देने लगा। संजय ने शराब पी रखी थी। संजय के बेटे और पत्नी ने भी घर से बाहर निकल गालियां देनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि संजय के बेटे ने तेजधार हथियार से वार किए है। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी। वह किसी तरह का नशा नहीं बेचते। पुरानी रंजिश के कारण अक्सर पड़ोसी उनसे विवाद करते है। मां को गाली देने पर विवाद बढ़ा।

पुलिस ने कराया मामला शांत
हरविंदर ने बताया कि उसके सिर, पीठ, हाथ पर तेजधार हथियार मारा गया है। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। इस मामले में वह इलाके पुलिस को सूचित करेंगे। देर रात मामला बढ़ता देख तुरंत मौके पर सिविल अस्पताल की चौकी में तैनात पुलिस पहुंची। जिन्होंने मामला शांत करवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *