ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को अवैध खनन करने वाले दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनसे 10000 रुपए जुर्माना वसूला है। पुलिस की रूटीन कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 135 वाहनों के भी चालान किए गए। उनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर लिया। जिससे पुलिस को 5000 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 8 व्यक्तियों से 800 रुपए भी वसूले गए हैं। ऊना पुलिस एक महीने में कम से कम 3500 से अधिक चालान अकेले ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के कर रही है। उसके बावजूद नियमों की पालना को जनता गंभीरता से नहीं लेती।

Leave a Reply