जालंधर के व्यक्ति की आज कनाडा जाने से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त

जालंधर, ENS: महानगर के शेर सिंह कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 39 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखपाल सुक्खा निवासी हरदेव नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल की आज की कनाडा की फ्लाईट थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम के सिलिसिले जा रहा था कि वह शेर सिंह कालोनी में घायल अवस्था में मिला।

आरोप लगाए जा रहे है कि किसी ने उस पर हमला कर दिया था। जिसके बाद सुखपाल को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखपाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुखपाल कनाडा में पीआर ले चुका था। परिजनों के मुताबिक सुक्खा शादीशुदा है वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। सुखपाल 3 बहनों का इकलौता भाई था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *