पंजाब : दुकान की छत में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी की घटना होने के मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला आया है मोगा के मजिस्तक रोड पर राजा स्पेयर पार्ट्स की दुकान का। जहां पर चोरों ने दुकान की छत तोड़ कर सेंध लगा दी। चोरों ने छत में पूरी तरह से सेंध लगा दी।

लेकिन छत पर लकड़ी के वाले लगे होने के कारण चोर दुकान के अंदर नहीं घुस सके और ऊपर से ही हाथ डाल कर वह करीब आठ से दस हजार का सामान चोरी कर के ले गए। वही चोर की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *