ऊना /सुशील पंडित : नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित शिवालिक ऐवन्यू में दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने पुलिस को बीच में नहीं डाला था और कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस दिल्ली जा रही थी। उसी के आगे एक कार चल रही थी और उसे भी दिल्ली पहुंचना था। कार चालक ने बताया कि वह जैसे ही सड़क किनारे पैट्रोल पंप की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी जिससे हादसा हो गया। क्योंकि इससे किसी का जानी नुकसान या किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और कार सवार बाल बाल बच गए तो दोनों पक्षों ने समझौता करते हुए मामला आपस में निपटा लिया।
Leave a Reply